महिलाओं का सम्मान :ताकि आधी आबादी को मिले पुरे हक़
गंधवानी में कार्य करने के लिए इक्छुक डॉक्टर को अपने व्यय पर 1 लाख रुपए तक देने को तैयार हूं।
किसी भी समाज के विकसित होने के लिया महिलाओं का सशक्तिकरण बहोत जरुरी है । कोई भी समाज बिना महिलाओं की भागीदारी के आगे नहीं बड़ सकता। समाज की कुप्रथाओं को दरकिनार कर महिलाएं हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है और अपनी अलग छाप छोड़ रही है ये पूरे भारतवर्ष के लिए गौरव का विषय है।
लेकिन आज भी बहुत से क्षेत्रों में महिलाएं उच्चतम स्तर की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार के अवसर और समानता के अधिकार से वंचित रह जाती है। इस परिस्थिति को बदलने के लिए, समाज में जागरूकता की आवश्यकता होती है जिस से महिलाओं के लिए समाज में समानता और सशक्तिकरण का माहोल बने । उमंग सिंघार, एक प्रख्यात नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो समाज में महिलाओं की समानता को बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए सदैव प्रयासरत हैं।
महिला सशक्तिकरण से समाज में समानता को प्राप्त करने का उद्देश्य रखने वाले उमंग सिंघार ने आदिवासी महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा को महत्वपूर्णता दी और बच्चों की शिक्षा में भी खास माध्यमिकता बनाई है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में निवासित महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा केंद्र स्थापित करने का प्रयास किया , जिससे महिलाएं शिक्षा प्राप्त कर सकें और अपने आप को सशक्त महिलाओं के रूप में समाज में अपना योगदान दे।
उमंग सिंघार ने महिलाओं के उद्यमिता को बढ़ाने के लिए कई आर्थिक सहायता प्रशिक्षण कार्यकर्म शुरू किये है । व्यापार, उद्योग और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए, उन्होंने स्वयंसहायता समूहों का समर्थन किया और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की । इसके साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के लिए उद्यमिता और रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं।
उमंग सिंघार ने स्त्री और बाल विकास के लिए समाजिक सुरक्षा का ध्यान रखा है। उनके कार्यकाल में महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं शुरू की गई थी जिनका उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना रहा । महिलाओं के लिए आवास, रोजगार योजनाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं, और वित्तीय सहायता की सुविधा प्रदान की जाती रही है। इसके अलावा, उन्होंने महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को महत्वपूर्ण स्थान देते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्त्रीरोग विशेषज्ञ केंद्र अपने व्यय पर स्थापित करने का प्रयास किया और कहा है कि जो भी डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्र गंधवानी में काम करेगा तो में अपने व्यय से 1 लाख रुपए दे कर काम देने को तैयार हूं। बस गंधवानी की बहनों को कोई दिक्कत ना हों।
उमंग सिंघार के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा महिलाओं के आत्मरक्षा और सुरक्षा को बढ़ाना है। विभिन्न समुदायों में महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क को मजबूत करने के लिए उमंग सिंघार ने उच्चाधिकारियों, पुलिस और सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर कई नई पहल शुरू की।
उमंग सिंघार की प्रतिबद्धता और सामाजिक सेवा के प्रति उनकी आदर्शवादी दृष्टि ने बदलाव का आधार स्थापित किया है। उनका उद्देश्य है समाज में महिलाओं के लिए न्यायपूर्ण और समर्पित माहौल बनाना, जहां हर महिला स्वतंत्रता, स्वावलंबन और सम्मान के साथ जी सके।